वक्फ बोर्ड जमीन विवाद मामले में सांसद विजय बघेल ने कलेक्टर को लिखा पत्र कहा- पूरी प्रक्रिया करें निरस्त

दुर्ग। वक्फ बोर्ड जमीन विवाद मामले में सांसद विजय बघेल ने कलेक्टर को पत्र लिखा और पूरी परक्रिया को करें निरस्त करने को कहा है। पहनं. 24 के मस्जिद के लिए जगह देने की प्रक्रिया शुरू करने पर स्थानीय लोगों ने भारी आपत्ति की है। स्थानीय लोगों का यह विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।

अब दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने भी इस पर कड़ी आपत्ति की है। उन्होंने इस मामले में जिला कलेक्टर दुर्ग को पत्र लिखा है तथा कहा है कि जिला प्रशासन को इस मामले में स्थानीय नागरिकों की भावनाओं को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए। लोगों की आवाज को कुचलने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

सांसद श्री बघेल ने कलेक्टर को भेजे पत्र में कहा है कि उक्त स्थल पर स्थानीय निवासियों की घोर आपत्ति के बाद भी मजिस्द के लिए के लिए भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे वहां के लोगों में असंतोष एवं आक्रोश बढ़ता जा रहा है है। उन्होंने भूमि आवंटन की प्रक्रिया पर गहरी आपत्ति करते हुए कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में वहां कई अन्य समुदायों के निजी भूमि को भी लेने की कोशिश की शिकायतें सामने आई है। यह नगरवासियों की भावनाओं के सरासर खिलाफ है।

उन्होंने जिला प्रशासन को इस मामले में शहरवासियों की भावनाओ का सम्मान करने तथा लोगों के आक्रोश को रोकने के लिए संदर्भित प्रकरण को तत्काल निरस्त करने को कहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

सीएम साय ने रमन सिंह से की मुलाकात, कहा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों...

41 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया, 599 सरकारी...

मोहला। शिक्षा विभाग की जमीनी हकीकत की पड़ताल के लिए शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दो दिवसीय प्रवास के बीच सरकारी...