दुर्ग के शिवनाथ नदी में महमरा एनीकट के 8 फीट ऊपर बह रहा पानी… मोंगरा बैराज से 10 हजार क्यूसेक पानी रिलीज… जानिए तांदुला, खरखरा, खपरी और गोंदली जलाशय में कितना प्रतिशत हुआ जल भराव?

दुर्ग। शिवनाथ नदी के कैचमेंट एरिया में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिस वजह से मोंगरा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट के ऊपर 8 फीट पानी बह रहा है। विगत दिनों की तुलना में तांदुला नदी, खरखरा नदी व शिवनाथ के अन्य सहायक नालों में जल की स्थिति को देखते हुए अभी भी लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। तांदुला जल संसाधन संभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. पाण्डेय के अनुसार मोंगरा बैराज से 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वर्षा की स्थिति बनी रही तो मोंगरा बैराज से और ज्यादा पानी छोड़ा जा सकता हैं। वर्तमान स्थिति में तांदुला जलाशय में 46 प्रतिशत, खरखरा जलाशय में 58 प्रतिशत, खपरी जलाशय 74 प्रतिशत व गोंदली जलाशय में 27 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। आगामी दिनों में वर्षा की स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में जलाशय के भराव में और बढ़ोत्तरी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...