भिलाई टाउनशिप के रहवासियों के लिए गुड न्यूज़: सांसद विजय की पहल से दोनों टाइम निरंतर मिलेगा पानी… प्रबंधन ने इस वजह से लिया था एक टाइम पानी देने का फैसला; जानिए कैसे पानी की मुश्किलें हुई दूर?

  • अब धमतरी के गंगरेल डैम से होगा मरोदा डैम में 400 क्यूसेक वाटर सप्लाई
  • मरोदा डैम में पानी की कमी की वजह से प्रबंधन ने लिया था कटौती का फैसला

भिलाई। दुर्ग लोकसभा के भिलाई टाउनशीप में आज 21 मई से एक वक्त ही जल आपूर्ति की जाएगी, ऐसा भिलाई स्टील प्रबंधन की नगर सेवाएं के जन अभियांत्रिकी अनुभाग ने जानकारी दी थी। जिसका वजह प्रबंधन द्वारा मरोदा टैंक में पानी की कमी बताई गई है। अब इस मामले पर सांसद विजय बघेल ने संज्ञान लेते हुए तत्काल छत्तीसगढ़ शासन के संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए अतिरिक्त जल आपूर्ति की व्यवस्था करने निर्देशित किया। जिसे जल विभाग द्वारा तत्काल स्वीकृत कर अधिकारियों द्वारा गंगरेल बांध से प्रतिदिन 400 क्यूसेक पानी मरोदा टैंक को दिया जाएगा। गंगरेल बांध और मरोदा टैंक के बीच की दूरी 100 किलोमीटर होने के कारण लगभग 153 से 160 क्यूसेक पानी मरौदा टैंक में पहुंच सकता है।

अत्यधिक गर्मी होने के कारण लगभग 60 से 65% पानी रास्ते में व्यर्थ हो जाता है। टाउनशिप के निवासियों को लंबे समय के बाद दो वक्त की जल आपूर्ति होना प्रारंभ हुई थी। जिसकी मांग यहां के निवासी, कर्मचारी, कर्मचारी यूनियन लगातार करते रहे है। जन भावनाओं को ध्यान रखते हुए दोनों वक्त का पानी गर्मी में प्रारंभ कराया। भिलाई इस्पात प्रबंधन द्वारा मरोदा टैंक के जलाशय में कम पानी होने पर दूसरे वक्त का पानी बंद करने का निर्णय लिया। जिसकी जानकारी मिलने पर सांसद विजय बघेल ने राज्य सरकार से गंगरेल डैम से अतिरिक्त जल आपूर्ति भिलाई इस्पात संयंत्र के मरोदा टैंक में किए जाने हेतु आदेशित किया।

जिससे भिलाई इस्पात संयंत्र को किसी प्रकार की पानी की कमी नहीं होगी और भिलाई टाउनशिप में दोनों वक्त सुचारू जलापूर्ति करने हेतु सांसद ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन डायरेक्टर इंचार्ज को निर्देशित किया। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा दोनों वक्त की जल आपूर्ति जारी रखने की आदेश भी जारी किया गया है। सांसद विजय बघेल ने कबीरधाम जिले में हुई दर्दनाक घटना में 19 लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त किया। सांसद विजय बघेल ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहन शोक व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं राज्य सरकार की देखरेख में प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद में जुटा हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...