छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: ठंडी हवाओं के साथ हो रही बारिश… 4 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी, गिर सकते हैं ओले; जनिए मौसम विभाग का अनुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। बीते कई दिनों से बदली छाया हुआ था, मंगलवार को प्रदेश में कई जगह बारिश हुई है।दुर्ग, रायपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले समेत अमरकंटक क्षेत्र में सुबह से बारिश हो रही है। बारिश से इलाके में ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने कबीरधाम, राजनांदगाव, मुंगेली और बेमेतरा जिले के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। इन जिलों के कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। ऐसा पश्चिमी चक्रवात के कारण हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसका ज्यादा असर छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में देखने को मिल सकता है। 29 नवंबर यानी बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है।

सबसे अधिकतम तापमान 32 डिग्री जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री जांजगीर में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर और दुर्ग में दिनभर बादल छाए रहने से दिन में ठंड रही। दोनों ज़िलों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आस पास रहा। न्यूनतम तापमान रायपुर में 18.7 और दुर्ग में 16 डिग्री दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 854 व्याख्याता पदों पर भर्ती की तैयारी,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों...

माओवादी डंप से मिले 20 लाख रुपए गबन का...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में माओवादी डंप से बरामद करीब 20 लाख रुपए गबन का मामला सामने आया है। आरोप...

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...