मौसम अपडेट: दुर्ग समेत कई जिलों में बारिश के आसार, बलरामपुर में गिरे ओले, लोगों को गर्मी से मिली राहत

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से बादल छाए हुए हैं। बलरामपुर जिले के लहसुन पाट में आज सुबह ओले गिरे हैं और कई इलाकों में बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ बिजली-ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश से होकर गुजर रही टर्फ लाइन (द्रोणिका) और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण समुद्र से नमी आ रही है। इसके असर से रायपुर में गर्मी में थोड़ी कमी आई है। गुरुवार को 38.8 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा। वहीं 18.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...