CG – शादी की खुशियां बदली मातम में: स्टंट के चक्कर में कार ने पिकअप को मारी टक्कर… मामा की शादी में भांजे पर गिरा DJ… सर फटने से हो गई दर्दनाक मौत

Wedding’s happiness turned into mourning

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी है। बताया जा रहा है कि बारात में दुल्हे की कार उसका जीजा चला रहा था और दुल्हे की गोद में उसका भांजा बैठा हुआ था। बीच रास्ते में ही स्टंट मारने के चक्कर में दुल्हे की कार ने डीजे वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे डीजे का साउंड बाक्स सीधे कार पर आ गिरा और इसकी चपेट में आकर मासूम बच्चे की मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी, आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक मृत बच्चे का नाम हरिओम तिवारी है। मासूम हरिओम के ऊपर डीजे गिरने से उसका सिर फट गया। कार का शीशा टूट गया। कांच के टुकड़े बच्चे पर लग गए, जिससे बच्चा खून से सन गया। दरअसल, गुरुवार रात को सूरजपुर से चिमनीभाठा बारात आई थी। बारात दुल्हन के घर की ओर जा रही थी। डीजे की धुन पर सभी नाच-गा रहे थे। दूल्हे का जीजा कार चला रहा था, तभी मुड़ापार शारदा विहार रोड पर कार से स्टंट मारने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, नीलेश ने स्पीड में अचानक ब्रेक लगाकर पीछे का चक्का उठाने की कोशिश की थी। इस दौरान कार का बैलेंस बिगड़ गया और वह डीजे वाहन से टकरा गई। हादसे में मासूम हरिओम की जान चली गई। वहीं दूल्हे का जीजा नीलेश तिवारी घायल है। हादसे के बाद राहगीरों ने कार चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बच्चे के शव को मॉर्च्यूरी भेजा। हादसे के बाद दूल्हा शादी करने से मना कर रहा था, लेकिन दुल्हन के परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने पर गमगीन माहौल में शादी संपन्न हुई।

मृतक हरिओम के पिता नीलेश तिवारी मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले हैं। वे अपनी ससुराल सूरजपुर में शादी में आए थे। हरिओम उनका इकलौता बेटा था। अगली सुबह जब पुलिस कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंची, तो पता चला कि परिजन शव छोड़कर एमपी लौट गए हैं। पुलिस ने उन्हें वापस बुलाया और आगे की कार्रवाई शुरू की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...