भिलाइयंस के लिए गौरव की बात: देश के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने वालों में NDRF भिलाई यूनिट के सबसे ज्यादा जवान…दफ्तर आने पर हुआ ग्रैंड वेलकम

भिलाई। जांजगीर-चांपा में राहुल साहू की जान बचाने में NDRF की भिलाई यूनिट का बड़ा रोल था। NDRF की भिलाई यूनिट पहले दिन से ऑपरेशन में मोर्चा संभाले हुई थी। इस ऑपरेशन को पहले दिन से लेकर आखिरी समय तक NDRF भिलाई की टीम ने अंजाम दिया। आज भिलाई लौटने पर NDRF की टीम के सदस्यों का जोरदार स्वागत हुआ।

नगर निगम भिलाई के सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने सभी को स्वागत करते हुए सम्मान किया। NDRF की टीम ने कैसे इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह भी उन्होंने शेयर किया। इस ऑपरेशन में NDRF भिलाई यूनिट से 22 जवानों की टीम गई थी। जिन्होंने प्रशासन, शासन से को-ऑर्डिनेट करते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस सफलता से सभी जवान उत्साहित हैं।

कहते हैं, ये उनका पहला सबसे बड़ा ऑपरेशन था। जो लगातार पांच दिनों तक चला। इस ऑपरेशन के दौरान कई चुनौतियां आई थी। जिसे बखूबी उन्होंने फेस किया। NDRF भिलाई यूनिट के टीम कमांडर महावीर मोहंती का कहना है कि, भिलाई यूनिट के जाबाज साथियों ने अपना शानदार परफॉर्मेंस दिया।

राहुल को अंदर से निकालने वालों में यूनिट के मेंबर भी है। वहीं राहुल को फ्रूट, सेब और केला देने वाला भी हमारी यूनिट का मेंबर है। हम देश की सेवा में आगे इसी तरह योगदान देते रहेंगे।

Exit mobile version