पुलिस की रेड में पकड़ाने पर कोई गर्लफ्रेंड तो कोई भाई-बहन का बताने लगे रिश्ता: रेस्ट हॉउस में लड़के-लड़कियां मिले आपत्तिजनक हालत में… 12 लड़कियां सहित 23 पकड़ाएं… कई लड़कियां नाबालिग, 4 मिली स्कूल ड्रेस में

पुलिस की रेड में पकड़ाने पर कोई गर्लफ्रेंड तो कोई भाई-बहन का बताने लगे रिश्ता

नई दिल्ली। बिहार के जहानाबाद जिले में पुलिस ने रेस्टोरेंट और रेस्ट हाउस पर अलग-अलग छापेमारी कर 12 लड़कियों और 11 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। यह छापेमारी जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट व सिविल कोर्ट से सटे एक अपार्टमेंट के दो रेस्ट हाउस, ओमकारा रेस्ट हाउस सह रेस्टोरेंट एवं शिव सत्य रेस्ट हाउस, में की गई। गिरफ्तार किए गए सभी 23 लड़के-लड़कियों को नगर थाने में लाया गया।

पकड़े गए युवकों की उम्र 18 से 25 साल की बताई जाती है जबकि अधिकांश लड़कियां नाबालिग बताई जा रही है। सभी के उम्र का सत्यापन कराने समेत अन्य कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। सभी लड़के और लड़कियों के अभिभावकों को भी सूचना देकर नगर थाने में बुलाया गया है।

एसपी दीपक रंजन के निर्देश पर एसडीएम मनोज कुमार और एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निखिल कुमार, अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अलावा एसआई विजय कुमार, अविनाश कुमार, राहुल कुमार, कुसुम कुमारी और महिला थाने की पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस के द्वारा सभी के नाम और पते का सत्यापन किया जा रहा है। हिरासत में ली गई सभी 12 लड़कियों में चार नाबालिग स्कूल ड्रेस में थी। रेस्ट हाउस के बंद कमरे से पकड़े जाने के बाद लड़के-लड़कियां पुलिस को रिश्ते बताने लगे। कोई गर्लफ्रेंड तो कोई भाई-बहन तो कोई जान पहचान वाला बता रहा था।

एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना पर उक्त दोनों रेस्ट हाउस में रेस्क्यू किया गया, जिसमें 11 लड़कों के साथ 12 लड़किया मिली है। दोनों रेस्ट हाउस और एक रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस मामले में विधि- सम्मत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन सभी लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रेस्ट हाउस के मालिक या संचालक वहां नहीं थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चूहा मार दवा खाने से नवविवाहिता की मौत, मायके...

सरगुजा। मैनपाट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वर्षा यादव के...

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार,...

नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध भरमार बंदूक बनाने...

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...