दुर्ग से नया रायपुर होकर आरंग तक सिक्सलेन सड़क का काम कब तक होगा पूरा, सांसद बघेल के सवाल पर गडकरी ने दी ये जानकारी

रायपुर. दुर्ग से नया रायपुर होकर आरंग तक जाने वाली 92 किमी से ज्यादा लंबी ग्रीनफील्ड सिक्सलेन की सुविधा पाने अभी डेढ़ साल इंतजार करना होगा. इस सड़क का काम 30 जून 2026 तक पूरा हो जाएगा. काम पूरा होने के बाद इसे आपरेटिव होने में एक-दो महीने और लग जाएंगे. यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में दुर्ग सांसद विजय बघेल के अतारांकित प्रश्‍न के उत्‍तर में दी है.

मंत्री गडकरी ने बताया कि दुर्ग से आरंग तक 92.23 किलोमीटर लंबे 6-लेन ग्रीनफील्ड राजमार्ग का निर्माण कार्य अभी जारी है. दुर्ग जिले में यह सड़क 40.70 किलोमीटर की बन रही है. इसका 28.55% हिस्सा बन चुका है, इसलिए इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की संशोधित तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है.

गडकरी ने बताया कि इस सड़क पर दो स्थानों दुर्ग-बालोद स्‍टेट हाइवे-7 में सीएसआईटी दुर्ग के पास और दुर्ग-पाटन स्‍टेट हाइवे-22 में फुंडा गांव के पास कनेक्टिंग/एप्रोच रोड इंटरचेंज की सुविधाएं देने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा अभी किसी अन्‍य जगह पर कनेक्टिंग/एप्रोच रोड अथवा इंटरचेंज की सुविधाओं के विस्‍तार का प्रस्‍ताव विचाराधीन नहीं है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरगुजा और बस्तर के 112 पदों पर भर्ती अब...

रायपुर। वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा 350 डेटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया...

नकटी विवाद पर मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान,...

रायपुर। नकटी में प्रस्तावित विधायक आवास परियोजना को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच आवास मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने...

CG : छत पर सोलर पैनल लगाते वक्त दौड़ा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी इलाके में शनिवार को सोलर पैनल लगाते समय एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक मकान...

भाजपा सरकार में कांग्रेसी ठेकेदार को करोड़ों का टेंडर:...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और इस सरकार में मौज में कांग्रेस से जुड़े लोग और उनके ठेकेदार हैं। इनकी मौज कराने...