Bhilai Murder Inside Story: सुपेल में पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा… दुपट्टे से गला घोटकर ली जान, पुलिस जब पहुंची तो कपड़ा जला रही थी आरोपी महिला… तंत्र-मंत्र और बीमारी की बातें आ रही सामने; पढ़िए

  • घर में रोजाना विवाद के बाद महिला हो गई थी त्रस्त
  • पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • पिछले कुछ महीनों से बीमार थी महिला, तांत्रिक का लिया सहारा

भिलाई। भिलाई में हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। हत्या का कारण घरेलु विवाद को बताया जा रहा है। पत्नी ने तंग आकर पति का दुपट्टे से गला घोट दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। भिलाई CSP निखिल रखेजा (IPS) ने बताया कि, सुपेला थाना क्षेत्र में 7-8 जून की रात पुलिस को सूचना मिला की बजरंग चौक, कृष्णा नगर सुपेला के एक घर में कुछ घटना घटी है। जानकारी मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। दिलीप सोनी का मकान के पास लोगो का भीड़ लगा हुआ था। आस-पास के लोग व पुलिस दिलीप सोनी के मकान के अंदर गये जहां पर दिलीप सोनी चित हालत में पलंग पर पड़ा था।

पुलिस ने उसे पलटा कर देखा पर शरीर में कोई हलचल नही थी। उसकी पत्नी संगीता सोनी उर्फ पिलेश्वरी, उम्र 39 साल किचन में कपड़े को जला रही थी। आस-पास के लोगो व परिवार वालो से पुछने पर बताये की आये दिन इनके घर में लड़ाई झगड़ा होते रहता था। प्रथम दृष्टि में पुलिस को समझ आया कि, संगीता सोनी ने अपने पति का फंदे से गला घोटकर जान से मार दिया। थाना सुपेला में मर्ग कायम किया गया साथ ही धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने मृतक दिलीप सोनी की पत्नी संदेही संगीता सोनी से पुछताछ किया। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही। परन्तु बारिकी से पुछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकर किया और बताया कि, उसका पति आये दिन शराब पीकर घर में गाली-गलौज कर लड़ाई झगड़ा करता था। जिससे वह तंग आ गई थी। रात में भी विवाद के दौरान आरोपी पत्नी ने दुपट्टा से अपने पति का गला घोटकर उसे मौत के घात उतार दिया। आरोपी संगीता सोनी को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

DB डिजिटल की खबर के अनुसार, सुपेला पुलिस ने बताया कि महिला पिछले तीन चार दिन से बीमार थी। घर वालों का कहना है कि उसके ऊपर किसी भूत प्रेत का साया था। इसके चलते उन्होंने तांत्रिक से झाड़फूंक भी करवाया। महिला घर में अपने पति और एक बच्चे के साथ रहती थी। बुधवार देर रात जब सभी सो रहे थे तो महिला उठी और उसने दुपट्टे से फंदा बनाया। इसके बाद दिलीप सोनी का उससे गला घोंट दिया।

पुलिस के अनुसार के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान महिला काफी आक्रामक थी। वो किसी के भी ऊपर हमला करने जैसी स्थिति में थी। वो इतना आवेश में थी कि किसी के काबू में नहीं आ रही थी। इसके बाद महिला पुलिस बल और घर वालों के द्वारा उसे पकड़ा गया और फिर थाने लाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, सब इंस्पेक्टर तेजराम कंवर, ASI दिनेश सिंह, आरक्षक राजेश हनौटे, श्याम जी मिश्रा, रवि साव, महिला आरक्षक दिप्ती चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...