सरपंच चुनाव में पत्नी को मिली हार, गम में पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

राजनांदगांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब दुखद घटनाएं भी सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से आया है। यहां एक युवक ने पत्नी के सरपंच चुनाव में हार मिलने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश गांव के बीच चौराहे पर पेड़ पर झूलते हुए मिली। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

यह मामला राजनांदगांव के मोखली गांव का है। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आखिरी चरण का मतदान 23 फरवरी को पूरा हुआ। इसके बाद परिणाम सामने आए, जिसमें सरपंच प्रत्याशी रही महिला को हार का सामना करना पड़ा। इधर जीत की उम्मीद लगाए बैठे पति छबिलाल साहू को हार पर गहरा सदमा लगा। इस गम को सहन नहीं कर पाए और फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी लाश गांव के बीच चौराहे पर फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिला।

सूचना पर पुलिस ने युवक के शव को बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक छबिलाल सरपंच चुनाव में पत्नी को मिली हार के बाद से परेशान था, जिसके बाद आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...