छत्तीसगढ़: पत्नी की आईडी से महंगे होटल में गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा था अय्याशी, पत्नी को हुई जानकारी तो पुलिस में की शिकायत, दिल्ली से रायपुर आता था पति अय्याशी करने

रायपुर। दिल्ली का एक युवक पत्नी की आईडी लगा कर होटल में गर्लफ्रैंड के साथ अय्याशी करता था। होटल में रूम बुक करवाने के समय वह गर्लफ्रेंड को अपनी पत्नी बताता था और साथ मे गर्लफ्रेंड की जगह पत्नी की ही आईडी जमा करवा देता था। अब महिला ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है फिलहाल पुलिस इस मामले में फरार पति को ढूंढ रही है। महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। इस मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के बसंत कुंज निवासी महिला ने अपने पति गुरुदयाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गुरुदयाल अक्सर किसी न किसी काम के बहाने दिल्ली से रायपुर आता था। वह यहां के महंगे होटल में रुकता था। साथ मे वह अपनी रायपुर की गर्लफ्रेंड को भी होटल ले कर जाता था। होटल में रूम बुक करवाने के समय वह गर्लफ्रेंड को अपनी पत्नी बताता था और साथ मे गर्लफ्रेंड की जगह पत्नी की ही आईडी जमा करवा देता था।

यह सिलसिला काफी लंबे समय से चल रहा था। पत्नी को अचानक एक दिन पति गुरुदयाल के जेब से होटल के बिल मिल गए। जिसके बाद शक के आधार पर पत्नी ने खोजबीन शुरू की और राजधानी के उस होटल में पहुँच गयी जहां की कई बार बुकिंग उसके पति ने करवाई थी।

होटल पहुंच कर उसे जानकारी मिली कि उसकी आईडी जमा कर उसका पति किसी अन्य लड़की को पत्नी बता कर होटल में आकर ठहरता है। गुस्साई पत्नी ने इसकी शिकायत गंज थाने में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 419 व आपराधिक षड्यंत्र रचने की धारा 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version