CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव गांव के एक बोरघर (बोरवेल परिसर) से बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए जांच जारी होने की बात कही है।

मृतका की पहचान बरत कुमारी नाग के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद वह मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती थी। वह अपनी 10 माह की बच्ची के साथ बोरघर में रह रही थी और भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी।

प्रारंभिक आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर किसी भारी वस्तु, संभवतः ईंट, से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची भी घटनास्थल पर मृत अवस्था में मिली। फिलहाल बच्ची की मौत के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हत्या के कारण और घटना के उद्देश्य को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और घटना की परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...

हरित अभियान: शारदा विद्यालय रिसाली में पौधारोपण और जागरूकता...

भिलाई (रिसाली)। रिसाली स्थित शारदा विद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से...