CG – महिला ने किया सुसाइड: पति-पत्नी में रोज होता था विवाद, तंग आ कर महिला ने अपने घर में लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

पति-पत्नी में रोज होता था विवाद, तंग आ कर महिला ने अपने घर में लगा ली फांसी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला के आत्महत्या का मामला सामने आया है। महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और परिजनों का बयान दर्ज किया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 27 वर्षीय गौतमी पनागर है। कुसमुंडा थाना क्षेत्र निवासी गौतमी पनागर ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और परिजनों का बयान दर्ज किया। बताया जा रहा हैं। कि, महिला की शादी 4 साल पहले कुसमुंडा निवासी विक्की लांझी के साथ हुई थी। इसके 6 महीने बाद ही पति – पत्नी के बीच विवाद होता था। इसी के चलते 8 महीने पहले ही गौतमी अपने मायके चली गई थी। इसके बाद सामाजिक बैठक होने के बाद गौतमी वापस अपने ससुराल लौट गई थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version