CG News : ऑटो चालक से हुआ विवाद, फिर बीच सड़क कपड़े उतारकर महिला ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

कोरबा. नगर के चौराहे पर ऑटो से उतरी एक महिला ने अचानक अपने कपड़े उतारकर हंगामा शुरू कर दिया। वह लोगों को गालियां भी देती रही। महिला का बच्चा भी वहीं खड़ा था, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। यह मामला कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर का बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडया पर वायरल भी हो रहा है। हालांकि पुलिस तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने बच्चे के साथ ऑटो में सफर कर रही थी। रास्ते में किसी बात को लेकर उसका चालक से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर वह ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास उतरी और अचानक अपने कपड़े उतार दिए। इसके बाद वह बच्चा लेकर चौराहे की तरफ चल दी और लोगों को अपशब्द कहती रही। फिलहाल महिला कौन है, कहां से आई है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर हैरान हैं। वहीं ऑटो चालक की पहचान भी अब तक नहीं हो पाई है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ऑटो चालक के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विवाद किस ड्राइवर से हुआ था। उन्होंने कहा कि जैसे ही जानकारी सामने आती है, आरोपी चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई : सीएसपी
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि अब तक इस मामले में न तो थाने और न ही किसी चौकी में कोई शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अगर शिकायत मिलती है तो पुलिस कार्रवाई करने में देर नहीं करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...