CG में कोरोना से महिला की मौत: 10 दिनों से चल रहा था इलाज… सामान्य बीमारी समझ दवाई खाती रही… बेटा भी निकला पॉजिटिव

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत के मामलों में लगाम लगा हुआ है। पर हाल ही में प्रदेश में 18 मार्च शनिवार की देर शाम न्यायधानी बिलासपुर में एक महिला की 10 दिन की बीमारी के बाद कोरोना से मौत हो गई। जबकि उसका बेटा अभी भी पॉजिटिव है, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जांच में उसका 21 वर्षीय बेटा भी कोरोना पॉजिटिव निकला है।

व्यापार विहार के श्रीराम टावर के पास रहने वाली 43 वर्षीय महिला की हालत बीते 10 दिनों से गंभीर बनी हुई थी। वह सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित थी। जिसके हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था। 16 मार्च को सिम्स के पास स्थित एक निजी अस्पताल में उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया। जांच में उसका ऑक्सीजन लेवल 40 पाया गया। वहीं लक्षण से उसके कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका भी बढ़ गई। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने उसका आरटीपीसीआर कोरोना टेस्ट कराया।

17 मार्च को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। ऐसे में महिला को गंभीर हालत में वेंटिलेटर में रखकर इलाज किया जा रहा था। 18 मार्च की शाम उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। इसके बाद कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंपा गया। वहीं उसका बेटा भी संक्रमित हो चुका है। उसका इलाज आइसोलेशन में रखकर किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 66 सैंपलों की जांच हुई। जिसमें एक भी कोरोना मरीज नहीं मिले हैं। वहीं किसी की मौत भी नहीं हुई है। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर शून्य है। 25 जिलों में कोई सक्रिय मरीज भी नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...