CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने पहले युवती के फुफेरे भाई को बंधक बनाया और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने फुफेरे भाई के साथ एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के भाई के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

घटना के बाद किसी तरह पीड़िता का भाई आरोपियों के चंगुल से निकलने में सफल रहा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसडीओपी रामावतार ध्रुवे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...