भिलाई में महिला से गैंगरेप, जेल में बंद पति के दोस्तों ने वारदात को दिया अंजाम

दुर्ग। भिलाई में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पति के 2 दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला और दो युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने पीड़िता और युवकों के बीच जान पहचान करवाई थी। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला का पति धारा 307 के मामले में जेल में बंद है। जेल जाने से पहले उसने पत्नी से कहा था कि बाहर उसके दोस्तों से संपर्क में रहना। इस बीच पति के एक दोस्त ने महिला की भाभी के जरिए उससे मिलने की कोशिश की।

उसने ही युवक का नंबर दिया था। जान पहचान होने से युवक मिलने के लिए महिला के घर पहुंचा। जहां पहले से मौजूद दूसरा दोस्त मौजूद था। दोनों ने मिलकर बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी रामाराव,नकुल और महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि संपर्क करवाने वाली महिला भी इसमें दोषी है। ​​​​​इस मामले में पुलिस ने 70(1), 115(2)-BNS, 127(2)-BNS, 332(b)-BNS के तहत केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...