रायपुर। राजधानी रायपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बिलासपुर के चकरभाठा निवासी महिला को तीन युवक सरोना स्थित शराब भट्ठी के पास ले गए, जहां उसे शराब पिलाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी महिला को रायपुर के आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में लेकर पहुंचे। वहां भी महिला को शराब पिलाई गई और उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

मामले में पुलिस ने शिवा, आयुष दुर्गा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर आजाद चौक थाने में जीरो पर मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद प्रकरण को आगे की जांच के लिए डीडी नगर थाना पुलिस को भेजा गया है।
डीडी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। महिला का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

