लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। चिरमिरी थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप और उसे जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ ले गया और बरतुंगा के जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को जिंदा जलाने का भी प्रयास किया।

घटना के बाद पीड़िता ने चिरमिरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात में और कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...