महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार: सेक्स रैकेट में पकड़े गये कारोबारियों से मांग रही थी 15 लाख रुपए… 50 हजार की घूस लेते महिला दारोगा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

कानपुर: एडिशनल डीसीपी पूर्वी राहुल मिठास के कार्यालय में तैनात महिला दारोगा को 50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि महिला दारोगा कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड के साथ में पनकी स्थित घर में रैकेट की सूचना पर छापेमारी करने के लिए गई थीं। इस बीच मौके पर जालौन के दो कारोबारियों को उन्होंने पकड़कर बंधक बना लिया।

कारोबारियों को बंधक बनाकर घंटों तक घुमाया
जानकारी के अनुसार दोनों ही कारोबारियों को उनके द्वारा अपनी कार में बैठा लिया गया। इसके बाद वह दोनों को लेकर शहर में घूमती रहीं और छोड़ने के एवज में 15 लाख रुपए मांगे।

इसके बाद किसी तरह से दोनों कारोबारी महिला के चंगुल से छूटे और उन्होंने पुलिस आयुक्त से मिलकर उन्हें मामले की जानकारी दी। इसके बाद ही पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच को लगाकर महिला दारोगा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

मामले में महिला दारोगा, होमगार्ड और रैकेट चलाने वाली महिला के खिलाफ पनकी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। इसी के साथ दारोगा को गिरफ्तार भी कर लिया गया। इस बीच उसका साथी होमगार्ड मौके से फरार है।

क्षेत्र से बाहर जाकर वसूली के लिए की गई थी दबिश
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पनकी इलाके में बने घर में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। यह बाहर से आए व्यापारियों को देह व्यापार में संलिप्त युवतियां उपलब्ध करवाई जाती थीं।

पुलिस अब सेक्स रैकेट चलाने वाले संचालक और संचालिका के साथ दारोगा के संपर्क की जांच में जुटी हुई है। इस बीच यह भी पता लगा है कि बिना किसी शिकायत के महिला दारोगा के द्वारा अपने क्षेत्र से बाहर जाकर सिर्फ वसूली के लिए वहां पर छापेमारी की थी। महिला दारोगा न तो संबंधित थाने में तैनात है और न ही सेक्स रैकेट से जुड़े किसी भी मामले में वह जांच ही कर रही थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...