बाघ का शिकार करने के मामले में महिला सरपंच गिरफ्तार, घर से शेर के दो नाखून एवं बाल जब्त

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बाघ का शिकार करने के मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है. वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ का शिकार करने के आरोप में इलाके के भैंसमुंडा ग्राम पंचायत के महिला सरपंच को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

सूरजपुर जिले के घुई इलाके के जंगल में 2 दिन पहले बाघ का शव मिला था. इसके बाद वन विभाग में हड़कंप का माहौल था क्योंकि जिस बाघ की मौत जंगल में हुई थी, वह गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व क्षेत्र से विचरण करते हुए बाहर निकला था और इसकी जानकारी टाइगर की निगरानी रखने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं थी. इसी दौरान जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए शिकारियो द्वारा बिछाए गए बिजली तार में बाघ फंस गया और उसकी मौत हो गई.

इस घटना के बाद वन विभाग की टीम पुलिस की मदद से लगातार जांच में जुटी हुई थी, जांच में पता चला कि टाइगर की मौत के बाद उसके नाखून और कुछ बाल को शिकारियों ने गायब कर दिया है और एक खुफिया इनपुट के आधार पर वन विभाग के अफसरों ने भैसा मुंडा ग्राम पंचायत सरपंच सिस्का कुजूर को गिरफ्तार कर उसके घर से शेर के दो नाखून एवं बाल जब्त किया.

इस पूरे मामले में वन विभाग की अलग-अलग टीम में जांच में अभी भी जुटी हुई है तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने भी इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और वन विभाग के पीसीसीएफ से पूरे घटना पर जवाब मांगा है, हैरानी की बात यह है कि सरगुजा संभाग के अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर जंगली जानवरों और दुर्लभ चिड़ियों का शिकार शिकारियों के द्वारा किया जा रहा है, लेकिन वन विभाग के मैदानी अमला की लापरवाही की वजह से शिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है.

पिछले 5 साल के भीतर जंगलों में अवैध तरीके से तरंगित तार बिछाकर शिकार करने के दो दर्जन से अधिक मामले सामने आए हैं, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग और न ही बिजली कंपनी के अधिकारी इन मामलों में ठोस कार्रवाई कर पा रहे हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...