CG – 3 महीने की मासूम के साथ महिला ने थाने में लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। एक महिला ने तीन महीने के बच्चे के साथ खुद को आग लगायी और फिर थाने में घुस गयी। पूरी घटना तिल्दा नेवरा क्षेत्र की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के विवाद के चलते ये पूरी घटना हुई है। आगजनी के दौरान थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों द्वारा महिला व बच्चे पर लगी आग को बुझाया गया। घटना में मां और तीन माह की मासूम बुरी तरह से झुलस गई है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version