CG – महिला ने उठाया खौफनाक कदम, दो बच्चों के साथ जिंदा जली: कभी-कभी होता था झगड़ा, पति के ड्यूटी जाने के बाद पत्नी ने 2 मासूम बच्चों के साथ खुद को लगाई आग, तीनों की मौत, पति ने कहा…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां पारिवारिक कलह के बाद एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ खुद को आग लगा ली। इस घटना में महिला सहित दोनों बच्चों की जहां दर्दनाक मौत हो गयी हैं, वही घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं।

बताया जा रहा हैं कि महिला ने पति के काम पर जाने के बाद इस पूरे घटना को अंजाम दिया, ताकि कोई उन्हे बचा ना सके। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक, जरही निवासी संजीव कुमार चौधरी SECL में काम करता है। वो अपनी पत्नी बसंती(32), 2 बच्चे हिमाचल(6) और अनमोल(10) के साथ रहता था। रोज की तरह शनिवार को भी संजीव कुमार रात ड्यूटी के लिए निकला था। कहा जा रहा है कि जैसे ही वह ड्यूटी के लिए गया। बसंती ने खुद पर और दोनों बच्चों पर मिट्‌टी तेल डाल दिया और आग लगा ली।

घटना के बाद उसके घर से भी धुआं उठने लगा था। जिसके बाद आस-पास के लोगों को इस बात की जानकारी मिली। फिर लोग पहुंचे तो देखा कि तीनों जल रहे हैं। इसके बाद किसी तरह से आग को बुझाया गया और तीनों को एसईसीएल के अस्पताल ले जाया गया था। वहीं संजीव कुमार को भी इस बात की सूचना दी गई थी।

प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भेज दिया गया था। तीनों की हालत में सुधार नहीं हुआ और रविवार दोपहर को तीनों की मौत हो गई। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। इस मामले में अंबिकापुर जिले की मणिपुर चौकी पुलिस ने भी केस दर्ज किया है।

मामले को लेकर अंबिकापुर ASP विवेक शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पति के साथ विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। तीनों की मौत हो चुकी है। इधर, सूरजपुर जिले की भटगांव पुलिस ने भी केस दर्ज किया है। तीनों को शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

वहीं इस घटना के बाद महिला के पति संजीव कुमार चौधरी का भी बयान सामने आया है। संजीव ने बताया कि हर पति-पत्नी के बीच जैसे कभी-कभी विवाद होता है। वैसा ही हममें हुआ करता था। काफी दिन पहले झगड़ा हुआ था। पता नहीं क्या हुआ था कि वह मुझ पर शक करने लगी थी। मैं जैसी ही कहीं जाता था, वह मुझ पर शक करती थी।

संजीव ने बताया कि शनिवार रात को मैं 10.55 पर ड्यूटी के लिए निकला था। उस समय सब ठीक था। उसने मुझे खाना भी दिया। सब कुछ सामान्य था। फिर मैं ड्यूटी के लिए निकला गया था। ड्यूटी के दौरान ही मुझे फोन आया कि तुम्हारे घर से आग निकल रहा है।

मौके पर जाकर मैंने देखा तब मुझे पता चला कि बसंती ने यह कदम उठा लिया है। मैंने तो ऐसा कुछ नहीं किया था जिससे उसे ऐसा कदम उठाने पड़े। मुझे जरा भी इस बारे में नहीं पता था कि वह ऐसा कुछ करेगी।

Exit mobile version