भिलाई में महिला बेच रही थी अवैध शराब… आबकारी विभाग ने की कार्यवाही… आरोपिया हुई गिरफ्तार

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग, द्वारा 15 मार्च 2024 को प्रातः गश्त के दौरान वृत्त – भिलाई 04 क्षेत्र अन्तर्गत कुन्द्रा पारा भिलाई 03 में अवैध शराब के विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 40 नग देशी मदिरा मसाला पाव, कुल मात्रा 7.2 बल्क लीटर जप्त किया गया, जिसका कुल बाजार मूल्य 4400 रूपये है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपिया तारणी हुसैन के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक अरविन्द साहू के द्वारा विवेचना में लिया गया है।

इस प्रकरण मे आबकारी उपनिरीक्षक गीतांजलि तारम, अनामिका टोप्पो, प्रियांक ठाकुर, आबकारी आरक्षक त्रिलोक नाथ इन्दोरिया एवं वाहन चालक दुर्गा साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...