CG – महिला की मौत: तेज रफ्तार Thar ने स्कूटी से जा रहे मां-बेटे को मारी टक्कर… मौके पर ही हो गई महिला की मौत… बच्चे का पैर फैक्चर, हालत गंभीर

महिला की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट आने के कारण मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर सवार महिला के 10 साल के बेटे का पैर फैक्चर हो गया है।

घटना रायपुर RDA के इंद्रप्रस्थ कालोनी फेज 2 की है। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। बच्चे का पैर फ्रेक्चर है, वहीं कुछ अंदरूनी चोटें भी आयी है।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी आकाश दास से पूछताछ कर रही है। महिला का नाम कुसुमलता दुबे बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त थार में चार लोग सवार थे। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...