महिला सशक्तिकरण की टीम पहुंची वार्ड नंबर-36 श्याम नगर: मदद बैंक की हुई स्थापना… योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

भिलाई। भिलाई नगर निगम के वार्ड नंबर-36 श्याम नगर लिंक रोड कैंप वन में महिला सशक्तिकरण की टीम पहुंची। मदद बैंक की स्थापना की गई। महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह था। महिलाओं की समस्याएं सुनी गई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजना के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया कि घर बैठे अब हम 5 साल के बच्चों तक का आधार कार्ड घर पर मितान को फोन लगाकर बुलाकर योजनाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं। राशन कार्ड भी घर बैठे मितान योजना के तहत बना सकते हैं। सभी लोगों को इसकी जानकारी दी गई। मजदूर कार्ड के फार्म बांटे गए हमारी टीम मजदूर कार्ड सभी वार्डों में जाकर बनाती है ताकि महिलाएं घर बैठे का लाभ ले सके।

Exit mobile version