वैशाली नगर की महिलाएं पानी की समस्या लेकर पहुंची MIC मेंबर रीता सिंह गेरा के ऑफिस; निराकरण के लिए दिया आश्वासन

भिलाई। वैशाली नगर की महिलाएं पानी की समस्या को लेकर भिलाई नगर निगम की एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा के ऑफिस पहुंची और उन्हें पानी की समस्या से अवगत कराया। इस मामले में रीता सिंह गेरा ने महिलाओं को समस्या का निराकरण के लिए आश्वासन दिया है।

महिलाओं ने मीटिंग में रीता सिंह गेरा को बुलाया और अनेक प्रकार की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया। रीता सिंह गेरा ने कहा, महिलाएं आजकल स्वयं समस्याएं लेकर ऑफिस तक आती हैं। उन्हें पता है कि हमारी समस्याएं यहां सुनी जाती हैं और महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया जाता है।

महिलाओं का कहना है कि कोई उनकी सुनवाई नहीं करता, उन्हें ये पता है रीता सिंह गेरा की ऑफिस में हमेशा उनकी की हर प्रकार की समस्याओं की सुनवाई होती है और उस पर काम किया जाता है।

Exit mobile version