महतारी वंदन योजना की पहली किस्त पाकर महिलाएं हुई गदगद, PM, CM, MP, MLA का जताया आभार… फॉर्म भरने में मदद करने के लिए विधायक प्रतिनिधि को भी कहा- थैंक्यू..

भिलाई। भिलाई निगम के वार्ड नंबर-30 के वैशाली नगर विधायक प्रतिनिधि अवतार सिंह मेहरा ने भाजपा की महतारी वंदन योजना के लिए सैकड़ों महिलाओं का फॉर्म भरवाया था या यु कहे फॉर्म भरने में मदद की थी। आज जब PM मोदी ने महिलाओं के खाते में योजना की पहली किस्त जारी की तो सभी महिलाओं पहले तो बहुत खुश हुई और भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, CM विष्णुदेव साय, सांसद विजय बघेल और विधायक रिकेश सेन को धन्यवाद कहा। उन्होनें विधायक प्रतिनिधि अवतार सिंह का भी आभार जताया और कहा की सिंह ने इन सभी महिलाओं की फॉर्म भरने में मदद की थी।

Exit mobile version