भिलाई स्टील प्लांट में काम प्रभावित: भारी बारिश के चलते SMS 2 के मिक्सर की छत क्षतिग्रस्त, उत्पादन में हुआ इफेक्ट

भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शाप 2 के मिक्सर 3 और 4 के उपर की छत कल 9 सितम्बर, 2024 की रात अचानक हुई तेज बारिश के कारण 10 सितम्बर को सुबह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके कारण एसएमएस 2 का उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसकी मरम्मत का कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया गया है। संयंत्र प्रबंधन का प्रयास हैं कि शीध्रताशीघ्र इसे दुरुस्त कर लिया जाये और उत्पादन को सामान्य कर दिया जाये।

संयंत्र का रास्ता बंद रहेगा
एसएमएस 2 के मिक्सर की क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत को लेकर कल 11 सितम्बर, 2024 के प्रथम शिफ्ट से अगले आदेश तक संयंत्र भवन से कोक ओवन जाने वाला रास्ता सामान्य आवागमन के लिए बंद किया जा रहा है। यह रास्ता मरम्मत पू्र्ण होने तक और अगले आदेश जारी होने तक बंद रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर भगाने का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के...

CG में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, युवक...

बालोद। जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो...

अवैध संबंध के शक में मर्डर : किराएदार ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले...

नकली शराब गिरोह का पर्दाफाश, प्रिंटिंग संचालक समेत 3...

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने नकली शराब तैयार करने और उसके लिए फर्जी होलोग्राम व लेबल प्रिंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले...