37 दिनों में आबकारी विभाग दुर्ग ने 19 लाख से ज्यादा के अवैध शराब समेत कई सामग्रियां की जब्त; आचार संहिता में 110 मामलों में क्या कुछ मिला देखिये?

दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव- 2023 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता में 09 अक्टूबर 2023 से 14 नवम्बर 2023 तक आबकारी विभाग द्वारा दुर्ग जिले में अवैध शराब के परिवहन/धारण एवं विक्रय के कुल 110 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए हैं। जिसमें कुल 1757.08 बल्क लीटर देशी/विदेशी/महुआ शराब एवं अन्य प्रांत की मदिरा, 26925 किलोग्राम महुआ लाहन एवं कुल 08 वाहन जप्त किया गया। जिसका कुल बाजार मूल्य 19 लाख 34 हजार 705 रूपये है। सहायक आयुक्त आबकारी ने जानकारी दी कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर अवैध शराब/मादक पदार्थों के संदिग्ध विक्रय वाले क्षेत्रों, पारम्परिक मार्गों, मुख्य मार्गों, होटल – ढाबों, बस स्टशनों एवं रेलवे स्टेशनों में लगातार जांच तथा गश्त की कार्यवाही की जा रही है।

उक्त के अतिरिक्त अवैध शराब के धारण/ परिवहन एवं विक्रय की 24 घण्टे टेलीफोन एवं टोल फ्री नम्बर से शिकायत दर्ज किया जाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 14 नवंबर 2023 को प्रातः गस्त दौरान आबकारी विभाग द्वारा नयापारा में अवैध शराब धारण विक्रय की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 60 पाव, मात्रा 10.8 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला एवं 01 दोपहिया वाहन हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

जिले में शराब एवं मादक पदार्थाे के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथाम हेतु शिकायत दर्ज कराये जाने बाबत् टेलीफोन नंबर 0788-2325836 जारी किया गया है। उक्त नम्बर कोई भी आम नागरिक 24 घंटे शिकायत दर्ज कर सकते हैं, शिकायताकर्ता के नाम को पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाकर, प्राप्त शिकायतों पर आबकारी विभाग द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को कृत कार्यवाही से अवगत कराया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त आबकारी विभाग के टोल फ्री शिकायत नंबर 14405 पर भी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर दशहरा में आने का...

नई दिल्ली/जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन...

जब आपका पड़ोसी सुरक्षित महसूस करता है: अच्छे पड़ोस...

नई दिल्ली। एक शांत समाज बड़े-बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि घर के बहुत करीब कुछ चीज़ों से शुरू होता है: क्या जो व्यक्ति आपके...

CG News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक निलंबित

सूरजपुर। अपनी ही स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने वाले आरोपी...

राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63...

बिलासपुर। राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 82 लाख 63 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला को सरकंडा पुलिस ने...