भिलाई। वसंत पंचमी पर छावनी वार्ड में यज्ञ व सत्संग आर्य समाज सुपेला के सहयोग से हुआ। इसमें मुख्य वक्ता आचार्य मुकेश कुमार शास्त्री, यज्ञ के ब्रह्मा प्रो जनेंद्र कुमार दीवान, अतिथि वक्ता डॉ महेश कुमार अलेंद्र आमंत्रित थे।
सर्वप्रथम यजुर्वेदशतकम महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति दी। इसमें मुकेश शास्त्री ने यज्ञ का महत्व बताते हुए कहा कि यह सम्पूर्ण विश्व की नाभि के समान है।
प्रो जनेंद्र कुमार दीवान ने बच्चों को अपने संस्कारों को बनाए रखने, माता-पिता और गुरु की आज्ञाओं का पालन कर जीवन में सुख और सफलता प्राप्त करने पर जोर दिया।
डॉ महेश कुमार अलेंद्र ने बताया कि बसंत पंचमी पर्व हर्ष एवं उल्लास का पर्व है। हमें अपनी यज्ञ संस्कृति को बनाएं रखने के लिए प्रतिदिन यज्ञ करने का व्रत लेना चाहिए।
पर्व हमारी संस्कृति को बचाए रखते हैं। गणेश शास्त्री ने वेदपाठ किया।
मंत्रपाठ करने वाले बच्चों को विद्वानों तथा अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
यज्ञ के सफल आयोजन में संरक्षक अजय खरे, जी प्रधान, रामनाथ राय मंत्री, राजाराम प्रसाद व कोषाध्यक्ष उमा शंकर, राजेश शास्त्री व थनेन्द्र साहू की महती भूमिका रही। ।