दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: डिप्टी CM विजय शर्मा हुए शामिल… ग्रीन दुर्ग अभियान का हुआ शुभारंभ; डोर-टू-डोर निःशुल्क पौधरोपण वाहन को मिली हरी झंडी

दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। मुख्य अतिथि शर्मा के साथ विधायक गजेन्द्र यादव भी योगाभ्यास में शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के जयंत भारती और पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि शर्मा, विधायक यादव, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला, नगर के गणमान्य नागरिक, समस्त विभाग के अधिकारीगण, नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी ने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किये।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगरवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, इस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा प्रतिवर्ष आगे बढ़ते रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक यादव ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शर्मा ने वृक्षारोपण कर ग्रीन दुर्ग अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्टेडियम परिसर में मौलश्री और बादाम का पौधरोपण किया। इसी कड़ी में उन्होंने डोर-टू-डोर निःशुल्क पौधरोपण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...