राज्य अलंकरण के लिए 5 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन, अलग-अलग क्षेत्र के बेस्ट लोगों को मिलेगा सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के माैके पर लोगों को सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति विभाग राज्य और राष्ट्रीय सम्मान 2024 के लिए आवेदन आंमत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन सीधे रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 5 अक्टूकर तक भेज सकते हैं। लोगों को अपने आवेदन संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा द्वितीय तल, व्यावसायिक परिसर, सेक्टर-27, नवा रायपुर अटल नगर के पते पर भेजने होंगे। आवेदक अधिक जानकारी विभाग के वेबसाइट www.cgculture.in पर भी लॉग इन कर सकते हैं।

राज्य अलंकरण समारोह के अवसर पर राज्य अलंकरण सम्मान से विभूषित किया जाएगा। गौरतलब है कि संस्कृति विभाग द्वारा 11 राज्य स्तरीय सम्मान और 01 राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाता है। संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित सम्मान में हिन्दी साहित्य के लिए पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान, लोक नाट्य एवं लोक शिल्प के क्षेत्र में दाऊ मंदराजी सम्मान, शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के लिए चक्रधर सम्मान, देश के बाहर अप्रवासी भारतीय द्वारा सामाजिक कल्याण, साहित्य, मानव संसाधन, निकाय अथवा आर्थिक के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान, हिन्दी/छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा लेखन के लिए किशोर साहू सम्मान और हिन्दी/छत्तीसगढ़ी सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशन हेतु किशोर साहू राष्ट्रीय सम्मान शामिल है।

इसी प्रकार लोक नृत्य और पंथी नृत्य हेतु क्रमशः देवदास बंजारे स्मृति सम्मान और देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य सम्मान, आंचलिक साहित्य/लोक कविता के लिए लाला जगदलपुरी साहित्य सम्मान, छत्तीसगढ़ी लोकगीत के लिए लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के क्षेत्र खुमान साव सम्मान, समकालीन रंगकर्म के क्षेत्र हबीब तनवीर सम्मान शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...