CG crime : खुद को बैंक मैनेजर बताकर युवक से ठगे 2 लाख रुपए, आरोपी झांसी से गिरफ्तार

खैरागढ़. 10 लाख की लॉटरी का झांसा देकर शातिर ठग ने खैरागढ़ के एक युवक से लगभग दो लाख रुपए ठग लिए. खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को उत्तरप्रदेश के झांसी से धरदबोचा. मामला मड़ौदा गांव के किरण कुमार साहू का है.

अज्ञात शख्स ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मैनेजर और दिल्ली स्थित “केवाईसी हेड ऑफिस” का अधिकारी बताते हुए किरण साहू को फोन किया. उसने कहा, “आपका मोबाइल नंबर 10 लाख की लॉटरी में चयनित हुआ है.” यह सुनकर प्रार्थी उत्साहित हो गया. इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, फाइल चार्ज और अन्य शुल्क के नाम पर उससे धीरे-धीरे 1,96,700 रुपए वसूल लिए, जबकि लॉटरी का झांसा महज एक धोखा था. जब प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ तो उसने खैरागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई.

साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन झांसी में ट्रेस किया गया. खैरागढ़ थाना प्रभारी और साइबर सेल प्रभारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जिसने झांसी पहुंचकर आरोपी राधा कृष्ण यादव उर्फ राधे (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...

डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर...

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू...

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...