CG – जहर खाकर युवक ने दी जान: मरने से पहले बनाया वीडियो… बोला – अब तोला कभी डिस्टर्ब नई करो… जानिए क्या है पूरा मामला

डेस्क। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के किरित गांव के एक युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या कर लिया है। युवक ने घर परिवार को अपनी पीड़ा बताने के लिए वीडियो बनाया था जिसमे अपनी पत्नी मे हुए अनबन के लिए माफ़ी मांगते हुए कीट नाशक दावा का सेवन किया है। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया है जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,जिसमें युवक मरे के पहली मोर आंखरी इच्छा हे, अब तोला कभी डिस्टर्ब नई करो… कहते हुए कीटनाशक सेवन करते दिख रहा है। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के किरीत गांव की बताई जा रही है,जहां मुकेश धीवर नाम के युवक ने कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी,युवक ने सुसाईड क्यों किया इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि युवक की आठ वर्ष पहले गांव के ही युवती से लव मैरिज हुई थी, लेकिन कुछ दिन पहले उसका पत्नी केसाथ विवाद हो गया जिसके बाद वह मायके चली गई, जिसके बाद युवक परेशान रहा करता था… जिसके बाद युवक कीटनाशक लेकर खेत तरफ पहुंचा और कीटनाशक का सेवन कर लिया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है जिसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक ने ऐसा दर्दनाक कदम क्यों उठाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...