CG – हिरासत में युवक ने लगा ली फांसी: RPF बैरक के टॉयलेट में जाकर दी जान, चोरी के आरोप में लाई थी रेलवे पुलिस

CG

बैकुंठपुर। चोरी के आरोप में एक युवक को मध्यप्रदेश के बिजुरी से रेलवे पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में लिया था। उसे मनेंद्रगढ़ स्थित रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के बैरक में रखा गया था। इसी बीच रात में टॉयलेट में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस की कस्टडी में युवक की मौत की खबर से हडक़ंप मच गया है। सूचना मिलते ही एसडीएम, एएसपी, एसडीओपी व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम आरपीएफ थाने पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

रेलवे का सामान चोरी करने के आरोप में रेलवे पुलिस द्वारा एक युवक को गुरुवार को बिजुरी से पकडक़र मनेंद्रगढ़ स्थित आरपीएफ के बैरक में रखा गया था। देर रात युवक बैरक में ही स्थित शौचालय में गया था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो पुलिस टॉयलेट के भीतर पहुंची।

यहां का नजारा हैरान करने वाला था। युवक ने अपने पैंट के नाड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह खबर रेलवे पुलिस ने तत्काल अपने उच्चाधिकारियों व स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को दी।

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के बैरक में युवक द्वारा फांसी लगा लिए जाने की खबर मिलते ही मनेंद्रगढ़ एसडीएम, एडिशनल एसपी, एसडीओपी व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची।

वहीं बिलासपुर से सहायक सुरक्षा आयुक्त भी मौके पर फिलहाल मौजूद हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। युवक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई, इसकी पूछताछ भी रेलवे पुलिस से की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार में 30 से ज्यादा गायों की मौत से...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत लवन में बड़ी संख्या में गायों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी...

धमतरी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी : ICU से 16...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस बार चोरों ने किसी दुकान या मकान के बजाय...

अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन : हैदराबाद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन हो गया। करीब 73 वर्षीय कोरसेवाड़ा...

धमतरी में धर्मांतरण के आरोपों पर बवाल : हिंदू...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोप लगाते...