CG – युवक की गोली मारकर हत्या: दोस्त के भाई से थे मां के अवैध संबंध… इसी बात पे हुआ झगड़ा… मिलने के बहाने बुलाकर पहले पिलाई शराब, फिर मार दी गोली, हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को शिवनाथ नदी में फेका

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कुछ दिन पहले एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था। मर्डर करने के बाद उसकी लाश को शिवनाथ नदी में फेक दिए थे। अब इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। बताया गया है की हत्या का कारण मृतक की मां से एक युवक के नाजायज संबंध निकला।

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि तुलसीपुर बख्तावर चाल में रहने वाले युवक आदित्य सौदागर (19 वर्ष) को आरोपियों ने गोली मार दी थी। इसके बाद उसकी लाश को स्कूटी से ले जाकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि आदित्य की मां का संबंध आरोपी रमेश साहू उर्फ पिंटू खपट्टा (30 वर्ष) के छोटे भाई मुकेश साहू (26 वर्ष) के साथ था। जिसके कारण रमेश और आदित्य के बीच हमेशा विवाद होता रहता था।

आदित्य अपनी मां के साथ अवैध संबंध रखने को लेकर रमेश के भाई को हमेशा मारने की धमकी देता रहता था। जिससे नाराज होकर रमेश साहू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आदित्य के मर्डर की प्लानिंग की। वारदात वाले दिन आदित्य को इन सभी ने बुलाया। इसके बाद सबने साथ बैठकर शराब पी। इस बीच फिर से मां के अवैध संबंधों को लेकर इनके बीच विवाद हुआ। पहले से तैयार रमेश और दूसरे आरोपियों ने आदित्य की रमेश के घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए लाश को शिवनाथ नदी में आरोपियों ने फेंक दिया, लेकिन बाद में शव नदी किनारे आ गया। लोगों ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी।

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि बसंतपुर थाना, चिखली चौकी, साइबर क्राइम और चीता स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में 3 लोग स्कूटी पर जाते कैद हुए थे। स्कूटी के बीच में जो शख्स बैठा था, उसका पैर घिसटता हुआ दिखाई दे रहा था। इस पर पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। उन्होंने जुर्म करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों में रमेश साहू उर्फ पिंटू खपट्टा (30 वर्ष), जावेद खान (20 वर्ष), युवराज (18 वर्ष) और एक नाबालिग शामिल है। आरोपियों के पास से पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस, खाली खोखा और हत्या में इस्तेमाल स्कूटी को बरामद कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...