नालंदा परिसर में युवक युवतियों ने मचाया हंगामा, एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी

रायपुर। राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में बीती रात युवकों और युवतियों के दो गुटों के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हुई। यह विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में तब्दील हो गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा हंगामा करीब आधे घंटे तक चला, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वीडियो में साफ़ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह से आपस में युवक और युवतिया लड़ रही है। फिलहाल विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह निजी रंजिश का मामला हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस जवानों की मौजूदगी के बाद ही दोनों पक्षों को शांत कराया जा सका। घटना में कुछ युवकों को हल्की चोटें भी आई हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...