CG – आपकी बेटी इंग्लिश में कमजोर है, मेरे पास ट्यूशन भेजिए… पढ़ाने के बहाने छात्रा के साथ अश्लील हरकत, बच्ची ने घर जाकर बताया पूरा वाक्या, FIR दर्ज होने पर टीचर गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक निजी स्कूल के टीचर ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया हैं । बताया जा रहा है कि,टीचर ने छात्रा को अंग्रेजी विषय में कमजोर बताकर घर में ट्यूशन बुलाया। जब छात्रा ट्यूशन जाने लगी तो टीचर ने उनसे छेड़छाड़ करने लगे। दूसरे दिन छात्रा ने ट्यूशन जाने से इनकार करते परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकयात थाने दर्ज कराई गई। इस मामले में आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक ने छात्रा के परिजनों को झांसा दिया था कि बच्ची अंग्रेजी में कमजोर है। वो उसे इंग्लिश विषय में मदद कर देगा, छात्रा को ट्यूशन के लिए भेजे। परिजनों ने शिक्षक की बात पर विश्वास कर लिया और बच्ची को ट्यूशन भेजना शुरू कर दिया। लेकिन प्राइवेट स्कूल टीचर ने छात्रा के साथ ट्यूशन के बहाने छेड़छाड़ और गंदी हरकत करनी शुरू कर दी।

इधर शिक्षक की करतूत के बाद छात्रा ने ट्यूशन जाने से इनकार कर दिया। छात्रा ने रोते-रोते परिजनों को आपबीती बतायी। छात्रा ने परिजनों को बताया कि विरोध करने के बावजूद भी टीचर उसके साथ गंदी हरकत कर रहा था। घटना के बाद परिजनों ने दीपका थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...