दुर्ग के ढाबा में चाकूबाजी: चुनाव परिणाम के बाद युवा कांग्रेस नेता पर हमला… भाजपा नेताओं पर कमेंट से उपजा विवाद, झगडे में आरोपी ने चाकू से किया वार, आरोपी अरेस्ट

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद दुर्ग में चाकूबाजी का मामला सामने आ रहा है। 3 दिसंबर को रिजल्ट के बाद भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव की जीत का जश्न मनाने युवा कांग्रेस नेता पलाश लिमेष अपने साथियों के साथ ढाबा पहुंचा था। बताया जा रहा है की वैशाली नगर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष पलाश लिमेश रविवार देर शाम जेवरा सिरसा क्षेत्र स्थित एक ढाबे में खाना खाने गया था। उसके साथ उसके दोस्त भी मौजूद थे। इसी दौरान विवाद में चाकूबाजी हुई और युवक घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि, खाना खाने के दौरान पलाश अपने साथियों के साथ देवेंद्र यादव के विधानसभा चुनाव जीतने की खुशी मना रहा था। इस दौरान वो भाजपा नेताओं पर कमेंट कर हंस रहा था। उसकी हंसी और बार बार चुनाव की घटनाओं को लेकर चर्चा करना वहां पर बैठे विक्की सिंह को काफी बुरा लगा। उसने पलाश और उसके दोस्तों को शांत रहने के लिए कहा। मिली जानकारी के अनुसार, जब पलाश और उसके दोस्त नहीं माने तो वो उनसे झगड़ा करने लगा। यह देख पलाश उससे उलझ गया। इसी दौरान विक्की सिंह ने अपने पास रखे चाकू से पलाश के पेट में कई वार कर दिए। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया और विक्की सिंह भाग गया। हमले के बाद दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

आरोपी विक्की सिंह

युवक को गंभीर हालत में श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी विक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। SSP दुर्ग गर्ग ने कई टीमों का गठन कर आरोपी विक्की सिंह की तलाश करवाई। पुलिस ने आरोपी को फरार होने से पहले सोमवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म करना स्वीकार किया। चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

घायल पलाश लिमेश

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी के साथ कल MLA...

करनाल, भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन आज शाम नियमित विमान से हरियाणा रवाना हो गए हैं। कल दोपहर...

बस्तर संभाग के इस जिले में 6 इनामी नक्सलियों...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले में 6 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में जिले में सक्रिय...

CG में मर्डर और सुसाइड का मामला: देर रात...

CG में मर्डर और सुसाइड का मामला क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मर्डर और आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी...

दुर्ग के शराब भट्ठी में मर्डर: दो लोगों के...

दुर्ग। दुर्ग में शराब खरीदी को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। पहले तो पुलगांव थाना इलाके में शराब दुकान में 2 लोगों...

ट्रेंडिंग