VIDEO: भिलाई में फूंक दिया पूर्व सीएम रमन का पुतला: युवा कांग्रेस चुनाव जीतकर आए पदाधिकारियों ने आसानी से किया भिलाई में पहला प्रदर्शन…पुतला लेकर आए और ग्लोब चौक में जला दिया, पुलिस ने न रोका और न टोका, देखिए वीडियो

भिलाई। युवा कांग्रेस चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रविवार को अपना पहला प्रदर्शन किया। भिलाई जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ग्लोब चौक में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में पूर्व सीएम का पुतला आसानी से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूंका और किसी ने रोका-टोका नहीं। जबकि, पुतला फूंकने के प्रदर्शन में अक्सर यह देखने को मिलता है कि पुलिस के साथ झूमाझटकी भी होती है। लेकिन ग्लोब चौक में किए प्रदर्शन में कोई बहस नहीं हुई।

युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि, भिलाई ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विभोर दुर्गकर के निर्देशानुसार ज़िला महासचिव भास्कर दूबे एवं प्रियांशु वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओ पर विवादित बयान के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने ग्लोब चौक में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पुतला दहन किया गया। अगर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से माफ़ी नहीं मांगी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी युवा कांग्रेस रमन सिंह को देता है।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित अर्जुन शर्मा अध्यक्ष भिलाईनगर, पलाश लिमेश अध्यक्ष वैशालीनगर, मनीष तिवारी प्रदेश सचिव, एकांत साहू ज़िला महासचिव, अनिकेत सिंह महासचिव विधानसभा, दीपक साहू उपाध्यक्ष विधानसभा, सैमुअल डेविड, जय अधिकारी,आशीष कुमार, अमन रेखी, शोएब, शुभम् शर्मा, विशेष गौतम, राहुल मिश्रा, आकाश हंडे, विशाल यादव, प्रतीक चन्देकर, निखिल राजभर, राजा हेड़ौ, विशाल पुरोहित, हिमांचल, देवी रिसाली एवं सैकड़ों युवा कांग्रेसी मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...