भिलाई। युवा कांग्रेस चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई है। रात 12 बजे तक नामांकन दाखिल हुए हैं। कुछेक नाम अपडेट हुए हैं। अब दो दिन बाद स्क्रूटनी होगी और मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों के नाम सामने आ जाएंगे। इस बीच लगभग चुनावी मैदान की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। जिन बड़े नेताओं का नाम युवा कांग्रेस चुनाव के लिए आ रहा था, उस पर विराम लग गया है।
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद और सुबोध हरितवाल समेत कई लोगों के नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए आया था। अब ये मैदान में नहीं होंगे। युवा कांग्रेस का चुनाव नहीं लड़ेंगे। विधायक देवेंद्र यादव के पैनल से आकाश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार होंगे और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के पैनल से आकाश (मोनू) अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष के लिए वोट मांगेंगे।
इस बार सबकुछ ऑनलाइन है। मेंबरशिप से लेकर वोटिंग भी ऑनलाइन प्रक्रिया से होगी। इसके अलावा दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और भिलाई जिले से अध्यक्ष के लिए भी नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। आपको बता दें कि दुर्ग ग्रामीण में मुकाबला रोचक हो गया है। यहां अहिवारा अध्यक्ष अमन सिंह ने दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन भर दिया है। अमन के अलावा यहां से जिलाध्यक्ष के लिए जयंत देशमुख और असफाक समेत कई नाम है। अमन के परफॉर्मेंस से ग्रामीण के युवाओं में जोश भी आया है। अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा इवेंट्स अमन ने ही किए। जबकि, एनएसयूआई से आगे बढ़कर युवा कांग्रेस की कमान संभालकर अहिवारा, जामुल, भिलाई-3 में कांग्रेस से युवाओं को जोड़ने का काम किया। असफाक भी लगातार क्षेत्र में युवाओं के लिए काम कर रहे हैं। जयंत देशमुख पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। उनकी भी सक्रियता है। वहीं दुर्ग शहर में छत्रपाल साहू (सोनू) और हरीश देवांगन ने आखिरी समय में नामांकन भरकर सबको चौंका दिया है।
14 नेताओं का हुआ था इंटरव्यू…
युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए छत्तीसगढ़ के 14 युवा नेताओं का दिल्ली में साक्षात्कार हुआ था। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने सभी का इंटरव्यू लिया था।
इस साक्षात्कार में विधायक देवेंद्र यादव, सुबोध हरितवाल, आकाश शर्मा, विपिन मिश्रा, स्वप्निल मिश्रा, चकेश्वर गड़पाले, भावेंद्र गंगोत्री, तूका चंद्रवंशी, गुलजेब अहमद, प्रिंस शर्मा, मानस पांडे, प्रशांक, शशि और जीशान सिद्धीकी ने अपने राजनीतिक जीवन के बारे में अध्यक्ष और प्रभारी को अवगत कराया था।
युवा कांग्रेस चुनाव इस बार पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इसके तहत ऑनलाइन सदस्य बनाए जाएंगे और सदस्य बनते ही उसे अध्यक्ष समेत पांच अलग-अलग पदों के लिए ऑनलाइन वोटिंग करनी होगी।
एक सक्रिय सदस्य पांच वोट देगा। वह अध्यक्ष, महासचिव, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव और विधानसभा अध्यक्ष के लिए वोट डाल सकेगा। यूथ कांग्रेस में 18 से 35 साल का पात्र उम्मीद्वार ही चुनाव लड़ सकेगा। पहली बार हैंडीकैप्ड और ट्रांसजेंडर भी महासचिव बनने का मौका दिया जा रहा है।
एप के माध्यम से होगी पूरी प्रक्रिया
युवा कांग्रेस के दुर्ग संभाग प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि, चुनाव के लिए आइव्हायसी नाम का मोबाइल एप तैयार किया है। इस एप को डाउनलोड करना होगा। एप में लागइन कर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद एक ओटीपी मिलेगा जिसे एप में बताए स्थान पर दर्ज करना होगा। इसके बाद आइव्यासी वोटिंग एप को लॉगइन किया जा सकेगा।
इसके लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि कार्ड की पूरी डिटेल देनी होगी। एप में फोटो का आप्शन होगा जिसमें अपनी फोटो क्लिक कर अपलोड करना होगा।
इसके बाद चार से पांच सेकंड की वीडियो बनाकर डालनी होगी। इसके बाद वोट करने के लिए अलग-अलग बेलेट्स आएंगे। यह पूरी प्रक्रिया एप में रिकार्ड हो जाएगी।
जानिए, भिलाई, दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामीण से कौन-कौन होंगे उम्मीदवार
– भिलाई नगर: भिलाई नगर से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के लिए अब्दुल अय्यूब खान, अज्जू अहमद चौहान, बजरंगी लाल सिंह, भास्कर दुबे, दीपक कुमार, एकांत कुमार साहू, जी. संदीप कुमार, इमामुद्दीन खान, इरफान खान (किट्टू), खिलेश्वर कंवर, कीर्ति वर्मा, कुनाल पटनायक, मेहंदी हसन, ऋषभ दुर्गाकर, एस. मोहन राव, सादिक रजा, शिखा रॉय, शोएब मोहम्मद, सुमित डहाट, विनय कुमार देवांगन ने नामांकन भरा है।
– दुर्ग शहर: यहां चुनावी समीकरण गजब है। दुर्ग शहर से अध्यक्ष के लिए छत्रपाल साहू (सोनू), अभिषेक जागृति, अहमद रजा, अजहर अली, आशुतोष वर्मा, आयुष शर्मा, हरीश देवांगन, गजेंद्र कोसरे (गोल्डी), गोपी सोनकर, जहीर खान, निशांत स्वर्णकार, पुष्पेंद्र साहू, सतीश रजक और शोएब मोहम्मद खान ने नामांकन भरा है।
– दुर्ग ग्रामीण: यहां भी मुकाबला रोचक हो सकता है। दुर्ग ग्रामीण से अध्यक्ष के लिए अमन सिंह, अशफाक अहमद, आदित्य तिवारी, आकाश गुप्ता, अमृत सिंह राजपूत, भोलू बांदे, छत्रानी साहू, डोमेंद्र कुमार, फिरोज खान, गायत्री वर्मा, जयंत देशमुख, किरण चंद्राकर, लता डहरिया, परविंदर सिंग, प्रशांत शुक्ला, सत्यप्रकाश कौशिक, सिद्धांत सिन्हा, सूरज कुर्रे, उमशांकर चंद्राकर ने नामांकन भरा है।