भाजपा ने फूंका MLA देवेंद्र का पुतला तो भिलाई में युवा कांग्रेस ने BJP को सदबुद्धि, सुविचार और संस्कार देने किया हवन… कहा- विधायक की छवि बिगाड़ने फैलाया जा रहा झूठी अफवाह

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का कथित तौर पर लीक हुआ आपत्तिजनक वीडियो का मामला गर्माता जा रहा है। कभी कांग्रेस से भाजपा में आई तुलसी साहू देवेंद्र यादव पर इसे मामले को लेकर बयान जारी करती है और भाजपा देवेंद्र यादव का पुतला फूंक देती है। तो वही आज भिलाई में युवा कांग्रेस द्वारा सेक्टर-6 बेरोजगार चौक में भाजपा को सदबुद्धि, सुविचार व संस्कार देने हेतु ईश्वर से प्राथना व हवन किया गया।

युवा कोंग्रेसियों का कहना है कि, विधायक देवेन्द्र यादव के छवि को धूमिल करने के इरादे से एक आपत्तिजनक वीडियो विधानसभा चुनाव से पूर्व फैलाया जा रहा था। जिसकी लिखित शिकायत विधायक के प्रतिनिधि द्वारा पुलिस अधीक्षक से की गई थी और साथ ही कुछ दिन पूर्व विधानसभा के सत्र चलते समय विधायक देवेन्द्र यादव द्वारा मुख्यमंत्री से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई थी।

उन्होंने आगे कि, परंतु विगत दो दिन पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक देवेंद्र यादव का पुतला दहन किया गया और उनकी छवि को धूमिल करने हेतु वीडियो पर झूठी अफवा फैलाया जा रहा है। जिसके विरोध में युवा कांग्रेस के द्वारा भाजपा को सदबुद्धि, सुविचार व संस्कार देने हेतु ईश्वर से प्राथना की साथ हवन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव मनीष तिवारी, जिला अध्यक्ष विभोर दुर्गाकर, विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, पलाश लीमेश, जिला उपाध्यक्ष शोएब मोहम्मद, जिला महासचिव भाष्कर दुबे, एकांत साहू, प्रियांशु वर्मा, खिलेश्वर, सतनाम, अशफाक अंसारी, नदीम खान, लकी साहू, शुभम सिंह, सोनू कुमार, नंद किशोर सोनकर समेत कई उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...