युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी को बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव…मो. शाहिद पर दोबारा भरोसा, मिलिंद के साथ हुए रिपीट, देखिए पूरी कार्यकारिणी, छत्तीसगढ़ से और कौन-कौन

भिलाई। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के लेटरहेड से ये कार्यकारिणी जारी हुई है। 60 लोगों की पिछली कार्यकारिणी में से सिर्फ 18 रिपीट हुए हैं। रिपीट होने वाले युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का परफॉर्मेंस बढ़िया था। इसलिए उन पर दोबारा भरोसा जताया गया है।

रिपीट होने वालों में छत्तीसगढ़ भिलाई के राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद और रायपुर के मिलिंद गौतम भी शामिल है। दोनों को दोबारा राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इसके अलावा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

कोको को युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव का जिम्मा दिया गया है। उनके अलावा सरगुजा क्षेत्र से आने वाली शशि सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इन चार के अलावा छत्तीसगढ़ से पांचवां कोई नहीं है जिन्हें युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली हो।

Exit mobile version