दुर्ग में युवा कांग्रेस का शानदार “गौरव सप्ताह”: बच्चों को बांटे गए भौंरा-बांटी…लोगों को खिलाया छत्तीसगढ़ी व्यंजन, अध्यक्ष आयुष और महासचिव वोरा के साथ युवाओं में दिखा गजब उत्साह

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के शानदार चार साल पूर्ण करने पर प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस द्वारा ‘गौरव सप्ताह’ का आयोजन अनोखे अंदाज में किया गया , जिसका गुरुवार शाम को सेवाकार्य कर समापन किया गया।


दरअसल, छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के शानदार चार वर्ष पूर्ण होने पर राज्य भर में भव्य आयोजन किया गया। इसके तहत दुर्ग युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आयुष शर्मा के नेतृत्व में सेवाकार्य करते हुए ‘गौरव सप्ताह’ मनाया गया। इसका 22 दिसंबर को शाम में समापन हुआ। समापन अवसर पर बच्चो को भोरा बाटी व आमजनों को छत्तीसगढ़ी व्यंजन का वितरण किया गया। इस दौरान विशेष तौर पर जरूरतमंदों को व्यंजन देकर इसे सेलिब्रेट किया गया। साथ ही दुर्ग के इंदिरा मार्केट चौराहे पर राहगीरों को भी प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजन वितरण किया गया।


दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आयुष शर्मा ने कहा कि जिस तरह से हमारे मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के सभी वर्गों के लिए काम कर रहे है। उनके नेतृत्व में सरगुजा से लेकर बस्तर तक विकास की बयार बह रही है। उनके चार वर्ष पूर्ण होने पर हमने शहरवासियों को प्रदेश के लोकप्रिय व्यंजन भेंट कर इसे आयोजित किया है। आयुष ने कहा कि हम लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दुर्ग विधायक अरुण वोरा,दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल व कांग्रेस और युवा कांग्रेस के वरिष्ठ जनों से प्रेरित होकर सेवाकार्य कर रहे है। हमारा लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं पहुंचे।


इस दौरान विशेष रुप से युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा ,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरव उमरे, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रत्नदीप कसेर ,राजा अली,गोल्डी कोसरे युवा कांग्रेस जिला-महासचिव सतीश रजक,उमर हसन,पृथ्वी चंद्राकर,पुष्पेंद्र साहू,अहमद रजा चौहान,राहुल राजपूत,मोहित वाल्दे, अमन दुबे,उत्कर्ष उजवाने ,आयुष अवस्थी, गौरव सिंह, शशांक सिंह बैंस, अक्षय भजनघाटे ,सुनील यादव ,चिराग शर्मा, यश बाकलीवाल ,अभय दुबे ,कृष्णा यादव सहित बड़ी संख्या में दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्य के साथ ही कांग्रेस के अलग-अलग मोर्चे के पदाधिकारी, कांग्रेसजन और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...