MLA देवेंद्र की गिरफ़्तारी पर युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: सुपेला में थर्माकोल से भैंस बनाकर बजाई बीन, बोले – विधायक को भाजपा सरकार ने जबरिया फंसा कर जेल में डाला, कल NSUI करेगी सेक्टर 9 मंदिर में यज्ञ

भिलाई। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में भिलाई के यूथ कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन किया है। उन्होंने थर्माकोल की एक सांकेतिक भैंस बनाई और उसके बाद उसके सामने बीन बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनीष तिवारी और उसके साथी दोपहर दो बजे सुपेला चौक में इकट्ठा हुए। इसके बाद विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने सांकेतिक भैंस बनाकर उसमें लिखा “बदलागढ़ की बहरी सरकार”। इसके बाद सभी यूथ कांग्रेसियों ने सीटी बजाकर कहा कि राज्य सरकार की हालत भैंस के आगे बीन बाजे वाली कहवात जैसी हो गई है।

इस अभियान में शामिल होकर सैकड़ों युवाओं ने अपना हस्ताक्षर किया था। उन्होंने कहा कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ती लोकप्रियता और ख्याति से कुंठित होकर भाजपा की सरकार ने उन्हें बलोदाबाजार मामले में जबरिया फंसा कर जेल में डाल दी है। इससे भिलाई सहित प्रदेश भर के युवाओं में काफी आक्रोश है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष तिवारी,आमिर सिद्दीक़की,आदित्य सिंह, जुल्फिकार सिद्दिक्की,अमित जैन,सीखा रॉय, इमाम खान,आकाश कनौजिया, फराज अहमद, बजरंगी लाल सिंह,नेतराम साहू, मोहम्मद सोएब, समर रंधावा, राम यादव, प्रिंस शेरगिल,सुधांशु तिवारी, संजीव यादव(डब्लू), संगम यादव, असफाक अंसारी, अर्जुन शर्मा, पलाश लिमेष,अफरोज खान,अभय सिंह,शुभम वर्मा,नितेश लाउतरे,अमन साव,अमरेश गिरी,आदिल राज,गोपाल कर,शशिकांत साव,सोनू यादव, सोहैल खान,नशीम खान,शाहिद हुसैन,उमाशंकर साहू,दिलेन निषाद,आकाश यादव,आकाश दहत,भरत गिरी,दीपक साहू,सुरजीत सिंह,अमृत सिंह,सनी सिंह,मेहुल यादव,हर्ष तनेजा,एवं सैकड़ो युवा कोंग्रेसी उपस्थित थे।

भिलाई नगर निगम के एमआईसी मेंबर आदित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बदले की राजनीति कर रही है। विधायक देवेन्द्र यादव सहित सतनामी समाज और यूथ कांग्रेस के लोगों पर बिना किसी सबूत के पुलिस कार्रवाई कर रही है। यह सब प्रदेश सरकार के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस का यह प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई के खिलाफ में कांग्रेस तब तक विरोध प्रदर्शन करेंगी, जब तक भिलाई नगर विधायक सहित सभी निर्दोषों को रिहा नहीं कर दिया जाता।

NSUI के पदाधिकारियों ने बताया की कल सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया है, सत्ते के मद में चूर सरकार अपना विवेक खो चुकी है। उसे न्याय करना नई आता आम जनता और भाजपा कार्यकर्ता के लिए नजर अलग अलग है, अपनी नाकामयाबी छिपाने के लिए कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ रही ।।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...