भिलाई में अपहरण का मामला: नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया था युवक… आपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने किया किशोरी का रेस्क्यू; आरोपी के खिलाफ किडनेपिंग का मामला दर्ज

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र ममें नाबालिग लड़की का किडनेपिंग का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका का रेस्क्यू कर लिया है। दरहसल, टिकेश्वर नाम का आरोपी एक नाबालिग बालिका को अपने साथ अपहरण कर ले गया था। जिसे घरवालों के शिकायत के बाद सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।

नाबालिग का रेस्क्यू
भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि, बालिका के गुमशुदगी के बाद से ही आरोपी एवं अपहृता बालिका का पतासजी किया गया। आरोपी टिकेश्वर के कब्जे से बरामद किया फिर मामले में आरोपी के खिलाफ गंभीर धारा जोड़ी गयी एवं पीड़िता को सकुशल परिजनों को सौंपा गया। आरोपी टिकेश्वर के खिलाफ धारा 363 IPC के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

दुर्ग पुलिस का “आपरेशन मुस्कान”
दुर्ग SP शलभ कुमार सिन्हा (IPS) के द्वारा जिले में चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग किडनैपेड बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिये दिये गये दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुये। ASP शहर संजय ध्रुव एवं CSP भिलाई नगर निखिल राखेचा (IPS) के मार्गदर्शन मे निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में थाना भिलाई नगर की पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...