रायपुर में साइड नहीं देने पर दिनदहाड़े मर्डर: स्कूटी में चल रही 16 साल की लड़की ने गला रेता…पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। आज एक घटना की चर्चा पूरे छत्तीसगढ़ में हो रही है। वो घटना है राजधानी रायपुर की। जहां महज 16 साल की एक लड़की ने युवक का मर्डर कर दिया। पूरा मामला रायपुर के कंकाली पारा इलाके का है। चाकू से युवक पर हमला करने के बाद नाबालिग फरार हो चुकी थी।

जिसे कुछ देर बाद ही रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लड़की को पकड़कर पुलिस आजाद चौक थाने लेकर आई है। अब लड़की से पूछताछ की जा रही है। युवती के परिजनों को भी पुलिस ने थाने में बुलाया है।

फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक जिसे लड़की ने मौत के घाट उतारा उसका नाम सुदामा था। रविवार दोपहर के वक्त लड़की अपनी मां को स्कूटी पर बैठाकर कहीं जा रही थी। रास्ते में आगे-आगे साइकिल पर सुदामा भी चल रहा था। संकरे रास्ते में लड़की ने हॉर्न बजाकर आवाज देकर सुदामा से हटने को कहा। सुदामा ने जगह नहीं दी, लड़की के स्कूटर का बैलेंस बिगड़ा और उसकी मां गिर पड़ी।

ये देख लड़की को गुस्सा आ गया। वो सुदामा को पकड़ने के लिए लपकी, उसने अपने पास रखे चाकू को निकालकर सुदामा का गला रेत दिया। सड़क पर खून बिखर गया। सुदामा की वहीं मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस कांड को अपनी आंखों से देखा, लोगों ने बताया कि सुदामा बोल सुन नहीं सकता था, इसलिए वो साइड देने के लिए बज रहे लड़की के स्कूटर के हॉर्न को सुन नहीं पाया।

घटना सारथी चौक के पास हुई है। सुदामा और लड़की एक ही मुहलले में रहते थे। वारदात के बाद युवती शहर से बाहर भागने की कोशिश में थी। इस बीच मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को खबर दे दी। पुलिस ने कुछ ही देर में लड़की को ट्रेस कर लिया और जीई रोड के हाईवे पर उसे पकड़ लिया गया।

फिलहाल हुई छानबीन में पता चला है कि युवती इससे पहले कुछ मारपीट के मामलों में शामिल रही है। बदमाश प्रवृत्ति की लड़की अपने साथ चाकू लेकर घूमती थी। पुलिस का दावा है कि वो नाबालिग है। युवती हमेशा अपने स्कूटर के डिग्गी में चाकू रखती थी। तैश में आकर उसने इस बार उसी चाकू से हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...