वैशालीनगर से टिकट लेने वालों में युवा भी आगे… उप सभापति इंजी. सलमान ने ठोकी ताल, कांग्रेस से मांगी टिकट

भिलाई। वैशालीनगर विधानसभा से टिकट मांगने वालों में युवा और शिक्षित दावेदार भी आगे आ रहे हैं। पार्षद से उप सभापति तक का सफर तय करने वाले इंजीनियर सलमान ने भी विधानसभा के लिए ताल ठोक दी है। इंजीनियर सलमान ने वैशालीनगर से टिकट मांगी है। उन्होंने जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष से आवेदन फॉर्म लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दावेदारी के लिए कांग्रेसजनों को आवेदन लेना होगा। सभी बिंदुओं पर जानकारी भी देनी होगी। आपको बता दें कि, वार्ड 35 से निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद इंजीनियर सलमान कांग्रेस में शामिल हुए। इसके बाद उनके बेहतर काम, शिक्षा और जनसेवा को देखते हुए वरिष्ठ नेताओं द्वारा नगर निगम भिलाई में उपसभापति के पद से नवाजा गया है। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार लीक से हटकर काम करने की वजह से सलमान चर्चा में रहते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...